योगासन करना शरीर और सेहत दोनों के लिए फायदेमंद होता है। वृक्षासन करने से शरीर को 5 फायदे मिल सकते हैं, जो आपकी हेल्थ के लिए फायदेमंद होंगे।
वृक्षासन करने से तनाव कम होता है। यदि आपके जीवन में तनाव रहता है, तो रोजाना वृक्षासन का अभ्यास करना चाहिए।
अगर किसी की रीढ़ की हड्डी में दर्द होता है, तो रोजाना वृक्षासन करना चाहिए। इस आसन को करने से रीढ़ की हड्डी मजबूत और लचीली बनती है।
नौजवानों के भी अब घुटने उम्र से पहले ही कमजोर होने लगे हैं। जिनके घुटने कमजोर हैं उन्हें रोजाना वृक्षासन करना चाहिए।
वृक्षासन करने से लंबाई भी बढ़ सकती है। इस योगासन के अभ्यास से पैर और हाथों की मांसपेशियों में खिंचाव आता है, जिससे बच्चों की लंबाई बढ़ाने में मदद मिल सकती है।
अगर किसी के पैरों में संतुलन और स्थिरता की समस्या हो रही हैं, तो उसे भी वृक्षासन करना चाहिए। वृक्षासन करने से पैरों में संतुलन और स्थिरता में सुधार होगा।
वृक्षासन करने के लिए पैरों के बल जमीन पर खड़ें हो जाए फिर दाएं पैर को घुटने से मोड़कर बाईं जांघ पर रखें। फिर सांस भरते हुए हाथों को ऊपर उठाएं और नमस्कार की मुद्रा बनाएं। इसके बाद आप सांस छोड़ते हुए प्रांभिक मुद्रा में आ जाएं।
इस तरह वृक्षासन करने से शरीर को 5 फायदे मिलते हैं। लाइफस्टाइल की और खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ