रोज 1 चम्मच जैतून का तेल पीने से मिलेंगे 5 फायदे


By Arbaaj14, May 2025 12:45 PMnaidunia.com

जैतून का तेल शरीर के लिए अमृत माना जाता है। आइए जानते हैं कि रोज 1 चम्मच जैतून का तेल पीने से शरीर को 5 फायदे कौन से मिलते हैं?

पाचन दुरुस्त

अगर आपका पाचन खराब रहता हैं, तो रोजाना 1 चम्मच जैतून का तेल पीना चाहिए। इसमें मौजूद मोनोअनसैचुरेटेड फैट पेट को दुरुस्त बनता है।

बीपी कंट्रोल

हाई बीपी कंट्रोल करने में भी जैतून का तेल फायदेमंद साबित होता है। दरअसल, तेल में एंटी ऑक्सीडेंट, विटामिन और मिनरल्स होते हैं।

हड्डियों का दर्द कम

रोज 1 चम्मच जैतून का तेल पीने से हड्डियां मजबूत और दर्द कम होता है। साथ ही, मांसपेशियों के जकड़न से भी राहत दिलाता है।

बढ़ती उम्र का लक्षण कम

जैतून के तेल में एंटी-ऑक्सीडेंट और विटामिन-ई पाया जाता है, जो चेहरे से बढ़ती उम्र के लक्षण को कम करने में मददगार होते हैं।

कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल

1 चम्मच जैतून का तेल पीने से खराब कोलेस्ट्रॉल भी कंट्रोल हो सकता है। दरअसल, इस तेल में हेल्दी फैट्स होते हैं।

जैतून का तेल कैसे इस्तेमाल करें?

अगर आप सीधे तौर पर जैतून का तेल पी सकते हैं, तो पिएं वरना 1 चम्मच जैतून का तेल सलाद में डालकर भी खा सकते हैं।

हेल्थ की और खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

Kidney में पानी भरने पर दिखने दिखते हैं 5 संकेत