खुबानी का सेवन सेहत के लिए रामबाण माना जाता है। रोजाना 2 सूखे खुबानी खाने से सेहत को एक-दो नहीं बल्कि पांच फायदे मिल सकते हैं।
खूबानी में विटामिन-ए, विटामिन-सी, विटामिन ई, बीटा-कैरोटीन, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, और पोटैशियम पाया जाता है।
यदि आप डायबिटीज के रोगी हैं, तो खुबानी का फल खाएं, क्योंकि खुबानी में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, जो इसे कंट्रोल में रखता है।
पेट से जुड़ी समस्याओं से राहत पाने के लिए भी खुबानी का सेवन किया जा सकता है। खुबानी कब्ज जैसी गंभीर समस्याओं में भी फायदेमंद होता है।
खुबानी का सेवन हड्डियों के लिए भी फायदेमंद होता है। दरअसल, खुबानी में कैल्शियम भरपूर होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता हैं।
शरीर का वजन कम करने में खुबानी सहायक होता है, क्योंकि खुबानी फाइबर से प्रचुर होती है, जो शरीर को लंबे समय तक भूखा रखती है।
अगर आपके शरीर में खून की कमी रहती हैं, तो खुबानी का सेवन करें। खुबानी खाने से हीमोग्लोबिन का लेवल तेजी से बढ़ता है।