स्ट्रॉबेरी एक मौसमी और खट्टा-मीठा फल है। जितना अच्छा इसका स्वाद उसे कई ज्यादा स्ट्रॉबेरी खाने के फायदे हैं। आइए जानते हैं कि स्ट्रॉबेरी खाने से क्या फायदे मिलते हैं?
स्ट्रॉबेरी में फाइबर, विटामिन-सी, पोटैशियम, लो कैलोरी और एंटी-ऑक्सीडेंट के गुण पाए, जाते हैं, जो कई समस्याओं में फायदेमंद होता है।
रोजाना 2 स्ट्रॉबेरी का सेवन करने से शरीर का वजन घट सकता है, क्योंकि इसमें उच्च फाइबर और लो कैलोरी पाई जाती है।
रोज 2 स्ट्रॉबेरी खाने से दिल को लाभ मिलता है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट और पोटैशियम होते हैं, जो हार्ट को दुरुस्त रखने में मदद करते हैं।
हाई ब्लड शुगर के मरीजों को भी रोजाना कम से कम 2 स्ट्रॉबेरी का सेवन करना चाहिए। इसमें मौजूद फाइबर और एंटी-ऑक्सीडेंट शुगर को कंट्रोल करते हैं।
रोजाना 2 स्ट्रॉबेरी खाने से इम्यूनिटी भी बूस्ट होगी, क्योंकि इसमें विटामिन-सी की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जिसके कारण संक्रमण का खतरा भी कम होता है।
स्ट्रॉबेरी का सेवन आंखों के लिए फायदेमंद होता है। रोज 2 स्ट्रॉबेरी खाने से आंखों की रोशनी बरकरार रहती है। दरअसल, इसमें विटामिन-सी और एंटी-ऑक्सीडेंट के गुण होते हैं।
रोजाना 2 स्ट्रॉबेरी का सेवन स्वास्थ्य के लिए अच्छा साबित होता है। हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ