खराब खानपान और जीवनशैली की वजह से लोग बीमारियों के तेजी से शिकार हो रहे हैं। ऐसे में रात में सोते समय इस बीज को भिगोकर खाने से कई लाभ मिल सकते हैं।
आज के दौर में कई लोग बढ़ते वजन की समस्या से परेशान हैं। ऐसे में इस सीड का सेवन करने से वजन घटाने में मदद मिल सकती है।
यह बीज फाइबर से भरपूर होता है। जिसकी वजह से पाचन को मजबूत बनाने में सहायता मिल सकती है।
चिया सीड्स ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होता है, जो दिल को स्वस्थ बनाए रखने में मददगार साबित हो सकता है।
अगर आप रोजाना सुबह के समय चिया सीड्स का सेवन करते हैं, तो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है।
इसमें कैल्शियम और मैग्निशियम मौजूद होता है, जो कमजोर हड्डियों को मजबूत बनाने में कारगर हो सकता है।
अगर आपको चिया सीड्स से किसी तरह की समस्या या एलर्जी है, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com