अंडा का सेवन सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है, लेकिन कुछ लोग अंडे के पीले वाले भाग को नहीं खाते है। आइए जानते है कि पीले भाग को खाने से क्या फायदे मिलते हैं?
अंडे की जर्दी को फेंकना नहीं चाहिए, क्योंकि इसमें भी कई पोषक तत्व पाए जाते है। अंडे की जर्दी में कैलोरी, विटामिन ए, विटामिन डी, ई और के पाया जाता है, जिसकी वजह से 5 फायदे मिलते है।
अगर आप वजन कम करना चाहते है, तो अंडे की जर्दी खानी चाहिए। दरअसल, अंडे की जर्दी में कैलोरी के साथ ही प्रोटीन भी होता है, जो लंबे समय तक पेट को भरा रखता है।
अंडे की जर्दी खाने से मांसपेशियों को भी मजबूती मिलती है, क्योंकि जर्दी में हाई प्रोटीन पाया जाता है, जो मांसपेशियों को मजबूत करता है।
अंडे की जर्दी में विटामिन और अन्य पोषक तत्व होते हैं, जो मस्तिष्क के विकास में मददगार साबित होता है। बच्चों को अंडे की जर्दी जरूर खानी चाहिए।
अंडे की जर्दी के सेवन से इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद मिलती है। इसमें विटामिन ए, विटामिन बी-12 और सेलेनियम पाए जाते हैं।
अंडे की जर्दी का सेवन आंखों के लिए भी फायदेमंद होता है। दरअसल, इसमें विटामिन ए और ल्यूटिन पाया जाता है।