गर्मियों में गुलकंद खाने के 5 फायदे


By Arbaaj14, Jun 2025 12:31 PMnaidunia.com

गुलकंद गर्मी के दिनों में काफी खाया जाता है। गुलकंद ताजी गुलाब की पंखुड़ियों और चीनी से बनाया जाता है, जो स्वादिष्ट होता है।

गुलकंद कैसे खाएं?

गुलकंद रोजाना 1 चम्मच खाना चाहिए। गुलाब की पंखुड़ियों और चीनी से बना गुलकंद आप दूध या पानी के साथ कर सकते हैं।

शरीर को रखता है ठंडा

गुलकंद खाने से शरीर को ठंडक मिलती है, जिससे लू से भी बचाव होता है। दरअसल, इसकी तासीर ठंडी होती है।

शरीर को मिलती है एनर्जी

गर्मी के मौसम में शरीर जल्दी थक जाता है। शरीर का एनर्जी लेवल बढ़ाने के लिए दिन में एक बार गुलकंद खा सकते हैं।

तनाव करता है दूर

अगर आप तनाव से जूझते रहे हैं, तो गुलकंद खाना चाहिए। दरअसल, गुलकंद खाने शरीर में हैप्पी हार्मोन रिलीज होते हैं, जिससे तनाव दूर होता है।

पाचन रहता है ठीक

अक्सर गर्मियों में पाचन संबंधित समस्याएं बढ़ जाती है। पाचन को ठीक रखने के लिए डाइट में गुलकंद शामिल करना चाहिए।

स्किन के लिए फायदेमंद

गर्मियों में गुलकंद खाना स्किन के लिए भी फायदेमंद होता है, क्योंकि इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं, जो सनबर्न, पिंपल्स, एक्ने और पिगमेंटेशन की समस्या से बचाता है।

गुलकंद गर्मियों में वरदान माना जाता है। हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी ‘प्रियंगु’ इन 6 समस्याओं का है समाधान