भारतीय मसाले सेहत के लिए बेहद ही फायदेमंद साबित होते हैं। उन्हीं में से एक मसाला जायफल है। इसके चूर्ण का इस्तेमाल करने से 5 फायदे शरीर को मिल सकते हैं।
जायफल का चूर्ण खाने से पेट साफ रहता है। जिन लोगों को पेट से जुड़ी समस्याएं रहती है उनको इसका सेवन करना चाहिए।
जायफल का चूर्ण खाने से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या भी कंट्रोल में रहती है। दरअसल, जायफल चूर्ण में पोटैशियम पाया जाता है।
अगर आप तनाव से जूझ रहे है, तो डाइट में जायफल का चूर्ण शामिल करना चाहिए। इसका चूर्ण खाने से तनाव कम हो सकता है।
जायफल का चूर्ण खाने से जोड़ों का दर्द भी काफी हद तक कम होता है, क्योंकि इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुण पाए जाते हैं।
सर्दियों में ब्लड सर्कुलेशन धीमा हो जाता है। लेकिन जायफल का चूर्ण खाने से ब्लड सर्कुलेशन तेज हो जाता है। इसलिए इसको डाइट में शामिल करें।
जायफल का चूर्ण सुबह खाली पेट करना चाहिए। इसके लिए 1 गिलास गुनगुने पानी में थोड़ा सा जायफल चूर्ण मिलाकर फिर सेवन करें।