सर्दियों के मौसम की शुरुआत होने वाली है। ठंड के मौसम में रोटी और घी का सेवन करना फायदेमंद होता है। रोटी में घी लगाकर खाना चाहिए।
रोटी में घी लगाकर खाने से सेहत को 1, 2 नहीं बल्कि 5 फायदे मिल सकते है। आइए जानते हैं कि कौन से 5 फायदे मिलेंगे।
देसी घी में कैल्शियम, विटामिन्स, मिनरल्स, पोटैशियम, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं।
सर्दियों के मौसम में बॉडी को गर्म रखना चाहिए। ऐसे में अगर रोटी में घी लगाकर खाते है, जो बॉडी को गर्महट मिलती है।
रोटी में घी लगाकर खाने से शरीर को भरपूर विटामिन्स मिलता है। इसमें विटामिन डी, विटामिन ए और ई पाया जाता हैं।
सर्दियों में काम करने का कम ही मन करता है, लेकिन रोटी में घी लगाकर खाने से शरीर को भरपूर एनर्जी मिल सकती है।
सर्दी के मौसम में लोगों को संक्रमण की अधिक समस्या होती है, लेकिन घी का सेवन इम्यूनिटी को बूस्ट करता है, जिसके कारण संक्रमण का खतरा कम होता है।
घी वाली रोटी का सेवन करने से पाचन तंत्र बेहतर होता है। घी की मदद से पेट के एसिड को रिलीज करने में मदद मिलती है। घी वाली रोटी को पचाना आसान भी होता है।