गर्मियों के मौसम में चेहरे का खास ख्याल रखना बहुत जरूरी है। ऐसे में आप रात के समय गुलाब जल और विटामिन ई मिलाकर लगाते हैं, तो इससे कई लाभ मिल सकते हैं।
गर्मियों के मौसम में त्वचा सूख सकती है। ऐसे में अगर आप रोजाना गुलाब जल और विटामिन ई इस्तेमाल करते हैं, तो इससे चेहरे को नमी मिल सकती है।
अगर आप रोजाना चेहरे पर रात के समय विटामिन ई और गुलाब जल लगाते हैं, तो इससे चेहरे की त्वचा साफ हो सकती है।
तेज गर्मी के कारण शरीर का तापमान बढ़ सकता है। साथ ही, पसीने आने की समस्या भी होती है। ऐसे में अगर आप गुलाब जल और विटामिन ई लगाते हैं, तो इससे चेहरे को ठंडक मिल सकती है।
विटामिन ई एंटी-ऑक्सीडेंट्स और गुलाब जल में त्वचा को हाइड्रेट रखने वाले गुण होते हैं। जिसके वजह से झुर्रियों की समस्या कम हो सकती है।
अगर आपको गर्मियों के मौसम में दाग-धब्बों की समस्या होती है, तो ऐसे में गुलाब जल और विटामिन ई मिलाकर लगाना फायदेमंद हो सकता है।
अगर आपको बताए गए नुस्खों से किसी तरह की समस्या है, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com