हरसिंगार का एक औषधीय से भरपूर पौधा है। इसके पत्तों की मदद से कई समस्याएं दूर हो सकती है। आइए जानते है कि कैसे इस्तेमाल करना चाहिए?
हरसिंगार के पत्तों का काढ़ा बनाकर पीना चाहिए। एक गिलास पानी में 2-3 हरसिंगार के पत्ते डालकर गैस पर उबालें जब तक पानी आधा न हो जाए। बाद में पानी छानकर पिएं।
यदि किसी व्यक्ति को बुखार हुआ है, तो निजात पाने के लिए उसको हरसिंगार के पत्ते का काढ़ा पिला सकते है। इसे पीने से बुखार जल्द ही खत्म होता है।
यदि आप पाइल्स के मरीज है, तो हरसिंगार के पत्ते का काढ़ा आपको राहत दिला सकता है। हरसिंगार के पत्ते का काढ़ा पाइल्स के दर्द को कम करता है।
हरसिंगार के पत्ते का काढ़ा पीने से स्किन भी हेल्दी रहती है। हरसिंगार के काढ़ा में एंटी बैटीरियल का गुण पाया जाता है।
अधिक काम करने के कारण शरीर में तेज दर्द होता है। उस दर्द को दूर करने के लिए भी आप हरसिंगार के पत्ते का काढ़ा पी सकते है।
गठिया के रोगियों के लिए भी हरसिंगार के पत्ते का काढ़ा फायदेमंद होता है। हरसिंगार के पत्ते का काढ़ा पीने से गठिया के दर्द से राहत पाया जा सकता है।