पिप्पली को लॉग पीपर भी कहा जाता है। यह शरीर में ताकत बढ़ाने के अलावा कई बीमारियों को दूर रखने में मदद करता है। आइए जानते हैं, इसके फायदों के बारे में-
अगर कोई एसिडिटी, कब्ज, गैस या अन्य पेट संबंधी बीमारियों से परेशान है, तो ऐसे में रोजाना 1 ग्राम पिप्पली पाउडर शहद के साथ सेवन करना फायदेमंद हो सकता है।
अस्थमा, सर्दी-खांसी और कफ की समस्या में पिप्पल का सेवन करना लाभदायक हो सकता है। इसे गुनगुने पानी में पिप्पली पाउडर मिलाकर सेवन कर सकते हैं।
रोजाना पिप्पली का सेवन करने पर शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद मिलती है। जिसकी वजह से रोगों से लड़ने की ताकत बढ़ती है।
पिप्पली का नियमित रूप से सेवन करने पर शुगर लेवल को कंट्रोल और मेटाबॉलिज्म बूस्ट करने में मदद मिलती है।
अगर आप जोड़ों के दर्द, गठिया और जकड़न की समस्या से परेशान हैं, तो ऐसे में पिप्पली का सेवन करना लाभदायक हो सकता है।
अगर आपको पिप्पली के सेवन से किसी तरह की समस्या या एलर्जी है, तो ऐसे में इसे सेवन करने से पहले एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com