ज्ञान मुद्रा में बैठने के 5 आध्यात्मिक लाभ


By Ram Janam Chauhan19, Feb 2025 04:09 PMnaidunia.com

ज्ञान मुद्रा में ध्यान करने से मानसिक शांति और आध्यात्मिक विकास होता है। साथ ही, इसे करने से 5 बड़े फायदे हो सकते हैं।

किस कहते हैं ज्ञान मुद्रा?

ज्ञान मुद्रा को दौरान अंगूठे और तर्जनी उंगली को जोड़कर रखें। इस मुद्रा को ध्यान या प्राणायाम के दौरान कर सकते हैं।

मिलती है मानिसक शांति

इस मुद्रा के नियमित अभ्यास से मन शांत होता है। साथ ही, सभी तरह के नकारात्मक विचारों से मुक्ति मिल सकती है।

चिंताओं से मिलती है मुक्ति

नकारात्मक शक्तियों के कारण कई बार तनाव और गलत विचार मन में आने लगते हैं। ऐसे में ज्ञान मुद्रा करने से चिंता और तनाव की समस्या से मुक्ति मिल सकती है।

सकारात्मक ऊर्जा होती है आकर्षित

अगर आप इस मुद्रा को करते हैं, तो इससे सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करने में सहायता मिल सकती है। साथ ही, दिमाग की शक्ति भी बढ़ सकती है।

याददाश्त होती है तेज

अगर आप रोजाना इस मुद्रा का अभ्यास करते हैं, तो इससे दिमाग की शक्ति को बढ़ाने और सही निर्णय लेने में सहायता मिल सकता है।

बढ़ता है आत्मविश्वास

ज्ञान मुद्रा को करने से आत्मविश्वास और आत्म साहस बढ़ाने में सहायता मिलती है। जिसके कारण आपको जीवन में सफलता हासिल करने में आसानी हो सकती है।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

तुलसी के पेड़ की जड़ का क्या करना चाहिए?