दिमाग को शांत रखना बहुत जरूरी है। ऐसा न करने पर आप तनाव या डिप्रेशन के शिकार हो सकते हैं। ऐसी परिस्थितियों से बचने के लिए इन 5 एक्सरसाइज को करना लाभदायक हो सकता है।
गर्दन को घड़ी दिशा में गोल-गोल घुमाएं इसके बाद फिर उल्टी दिशा में गोल-गोल घुमाएं। ऐसा करने से तनाव कम हो सकता है।
अगर आप दिमाग को शांत करना चाहते हैं, तो ऐसे में गहरी सांस लेने से काफी मदद मिल सकती है। इसे दिन में करीब 4-5 बार दोहराएं।
शोल्डर श्रग्स करने के लिए कंधों को करीब 5-10 सेकंड के लिए ऊपर करें, इसके बाद नीचे करें। ऐसा करने से दिमाग को शांत करने में सहायता मिल सकती है।
अगर आप दिन में कुछ देर पैदल चलते हैं, तो इससे सभी मांसपेशियां एक्टिव होती हैं। जिससे शरीर को आराम मिलता है। साथ ही, दिमाग भी शांत रहता है।
अगर आप दिमाग और मन दोनों को शांत करना चाहते हैं, तो इसके लिए रोजाना सुबह के समय ध्यान करना फायदेमंद हो सकता है।
अगर आपको बताए गए एक्सरसाइज से किसी तरह की समस्या है, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com