क्रोध पर काबू करना कुछ लोगों के लिए बड़ा चैलेंज होता है। वैसे तो गुस्सा एक स्वस्थ भावना है, लेकिन ज्यादा गुस्सा करने से मानसिक स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।
छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करना सही नहीं होता है। गुस्से पर काबू पाने के लिए आप रोजाना कुछ एक्सरसाइज कर सकते हैं।
क्रोध को कंट्रोल करने के लिए गहरी सांस लेने वाली एक्सरसाइज करनी चाहिए। इसके लिए एकांत जगह पर बैठकर व्यायाम करें और मन से नकारात्मक ख्याल निकाल दें।
गुस्सा शांत करने की कोशिश करने वालों को बॉक्सिंग से मदद मिल सकती है। ऐसा करने से पंचिंग बैग पर आप अपना गुस्सा निकल पाएंगे।
इसका मतलब होता है कि एक ही जगह पर खड़े होकर तेज-तेज चलना। रोजाना 20 मिनट ब्रिस्क वॉकिंग करने से गुस्सा कम हो सकता है।
रोजाना रस्सी कूदने से भी गुस्से को कम किया जा सकता है। जंपिंग एक्सरसाइज करने से गुस्सा काफी हद तक शांत हो जाता है।
शरीर के प्रमुख मांसपेशी समूह को आराम देने वाली एक्सरसाइज को प्रगतिशील विश्राम कहा जाता है। इसके लिए मांसपेशियों को हल्के हाथ से दबाएं या हिलाएं।
यहां दी गई जानकारी आपको सूचित करने के उद्देश्य से दी गई है। उपरोक्त एक्सरसाइज को अपने रूटीन में शामिल करने से पहले हेल्थ कंडीशन का ध्यान जरूर रखें।
गुस्सा कंट्रोल करने के लिए यहां बताई गई एक्सरसाइज का अभ्यास करें। ऐसी ही अन्य लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ