पेट की चर्बी होगी छूमंतर, रोजाना 10 मिनट करें ये 5 एक्सरसाइज


By Ram Janam Chauhan23, Mar 2025 02:10 PMnaidunia.com

ज्यादा आराम या फास्ट फूड्स का सेवन करने के कारण पेट की चर्बी बढ़ सकती है। पेट की चर्बी खूबसूरती कम करने के साथ-साथ सेहत के लिए भी नुकसानदेह है। इसलिए, आज हम कुछ एक्सरसाइज बताएंगे-

रोजाना प्लैंक करे

पेट की बढ़ती चर्बी को कम करने के लिए प्लैंक करना बेहद लाभदायक माना जाता है। ऐसे में रोजाना 30-60 सेकंड करना फायदेमंद हो सकता है।

रोजाना क्रंचेस करे

अगर आप पेट की चर्बी कम करना चाहते हैं, तो क्रंचेस करना बेहद असरदार साबित हो सकता है। इसे रोजाना करने से पेट की मांसपेशियां भी मजबूत होती हैं।

रोजाना लेग रेज करे

लेग रेज करने से लोअर एब्स को मजबूत बनाने में मदद मिलती है। साथ ही, पेट की चर्बी भी कम हो सकती है।

रोजाना साइकिलिंग करना

अगर आप रोजाना सुबह या शाम के समय साइकिलिंग करते हैं, तो इससे बढ़ते पेट की समस्या को कम करने में मदद मिल सकती है।

रोजाना माउंटेन क्लाइंबर्स करे

तेजी से फैट बर्न करने के लिए माउंटेन क्लाइंबर्स एक्सरसाइज को कर सकते हैं। यह एक फुल बॉडी वर्कआउट है, जिसे करने से पेट की चर्बी के साथ शरीर भी फिट रहता है।

डॉक्टर से परामर्श लें

अगर आपको इन एक्सरसाइज को करने से किसी तरह की समस्या है. तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

त्वचा पर नींबू लगाते समय इन 5 बातों का रखें ध्यान