शरीर में तेजी से बढ़ेगा Collagen, डाइट में शामिल करें 5 मजेदार चीजें


By Ram Janam Chauhan24, Feb 2025 02:54 PMnaidunia.com

बढ़ती उम्र में कोलेजन की मात्रा शरीर में कम होने लगती है। जिसके कारण झुर्रियां, त्वचा में ढ़ीलापन और शरीर में दर्द की समस्या हो सकती है। ऐसे में इन 5 फूड्स को शामिल करना लाभदायक हो सकता है।

मछली कोलेजन बूस्ट करे

अगर आप कोलेजन बूस्ट करना चाहते हैं, तो मछली और सीफूड्स का सेवन कर सकते हैं। मछली और सीफूड्स ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होते हैं।

अंडे का सफेद हिस्सा कोलेजन बूस्ट करे

अंडे के सफेद हिस्से में प्रोलिन मौजूद होता है, जो कोलेजन को बूस्ट करने में मदद करता है। ऐसे में रोजाना 1-2 अंडे का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है।

लहसुन कोलेजन बूस्ट करे

लहसुन में मौजूद पोषक तत्व कोलेजन को बूस्ट करने में कारगर है। साथ ही, इससे शरीर में जोड़ों के दर्द से छुटकारा मिल सकता है।

बेरीज कोलेजन बूस्ट करे

कोलेजन को तेजी से बूस्ट करने के लिए बेरीज का सेवन कर सकते हैं। इसमें मौजूद विटामिन-सी कोलेजन को बूस्ट करने में मददगार है।

खट्टे फल कोलेजन बूस्ट करे

कोलेजन बूस्ट करने के लिए आप खट्टे फल जैसे कि संतरा, नींबू और आमला का सेवन कर सकते हैं। साथ ही, इससे त्वचा ग्लोइंग भी होती है।

डॉक्टर से परामर्श लें

अगर आपको बताए गए किसी भी फूड्स से किसी तरह की समस्या या एलर्जी है, तो ऐसे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

हाइट बढ़ाने के लिए कौन से पोषक तत्व जरूरी हैं?