5 चीजें खाने से खराब नहीं होगा Liver


By Arbaaj15, Mar 2025 02:04 PMnaidunia.com

लिवर हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग होता है। इसे खराब होने से बचाने के लिए डाइट में 5 चीजों को शामिल करना चाहिए।

लिवर दुरुस्त के लिए 5 चीजें खाएं

आजकल की लाइफस्टाइल और खानपान की वजह से लोगों का लिवर काफी जल्दी खराब होने लगता है, जोकि एक गंभीर समस्या है।

सेब खाएं

लिवर को दुरुस्त रखने के लिए रोजाना 2 सेब का सेवन करना चाहिए। सेब में फाइबर, विटामिन-सी और एंटी-ऑक्सीडेंट होते हैं।

काला चना खाएं

काला चना खाने से भी लिवर हेल्दी रहता है, क्योंकि इसमें फाइबर, प्रोटीन और एंटी-ऑक्सीडेंट होते है, जो लिवर की सफाई करते हैं।

कॉफी पिएं

कॉफी का सेवन भी लिवर हेल्थ के लिए अच्छा होता है, क्योंकि कॉफी पीने से लिवर में फैट नहीं जमता है, जो फैटी लिवर से आपको बचाएंगा।

वेजिटेबल खाएं

लिवर ठीक रखने के लिए आपको रंग-बिरंगी सब्जियों को शामिल करना चाहिए। डाइट में शिमला मिर्च, गाजर, चुकंदर, ब्रोकली और पत्ता गोभी शामिल करें।

साबुत अनाज खाएं

लिवर खराब होने से बचाने में साबुत अनाज भी फायदेमंद होता है। इसमें आप ओट्स, ज्वार, बाजरा और सत्तू शामिल कर सकते हैं।

हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

धागे वाली मिश्री खाने के शानदार 5 फायदे