शरीर में खाना नहीं लग रहा है तो खाएं 5 चीजें, बढ़ेगा वजन


By Arbaaj27, Jan 2025 03:05 PMnaidunia.com

हमारे बीच कई ऐसे लोग होते हैं, जो तीनों समय भोजन करते हैं, लेकिन शरीर में खाना लगता ही नही है यानी शरीर का वजन नहीं बढ़ता है। ऐसे लोगों को 5 चीजें खानी चाहिए।

वजन बढ़ाने के लिए 5 चीजें

यदि आपके शरीर में भी खाना नहीं लग रहा हैं, तो डाइट में 5 चीजों को शामिल करनी चाहिए। आइए इन 5 चीजों का नाम जानते हैं।

किशमिश खाएं

वजन बढ़ाने के लिए किशमिश का सेवन करना चाहिए। किशमिश में कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है, जो वजन को बढ़ाता है।

एवोकाडो खाएं

शरीर का वजन बढ़ाने के लिए आप डाइट में एवोकाडो को शामिल करें। दरअसल, एवोकाडो कैलोरी से प्रचुर होता है, जिससे वजन तेजी से बढ़ सकता है।

केला खाएं

शरीर का वजन नहीं बढ़ रहा है, तो डाइट में केला भी शामिल कर सकते है, क्योंकि केले में भी कैलोरी भरपूर होती है। इसका सेवन सुबह नाश्ते के समय करना चाहिए।

अंडा खाएं

वजन बढ़ाने के लिए अंडा भी मददगार हो सकता है। रोजाना कम से कम 3-4 उबले अंडे का सेवन करने से वजन बढ़ता है।

पीनट बटर खाएं

वजन बढ़ाने के लिए पीनट बटर भी खाया जा सकता है। आप पीनट बटर दूध के साथ लें सकते हैं। 1 गिलास दूध में 2 चम्मच पीनट बटर लें।

इन 5 चीजों की मदद से शरीर का वजन बढ़ सकता है। हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

शिलाजीत से कहीं ज्यादा ताकतवर है यह जड़ी बूटी