गर्मियों के मौसम में अपच, जलन और खट्टी डकार आने की समस्या आम है। ऐसे में आप इन 5 देसी नुस्खे का इस्तेमाल कर सकते हैं।
सौंफ में एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटी-एसिडिक गुण पाए जाते हैं, जो पेट की जलन और एसिडिटी की समस्या को कम करने में लाभदायक है।
अगर आप पेट में जलन की समस्या से परेशान हैं, तो ऐसे में इसे शांत करने के लिए ठंडे पानी का सेवन करना लाभदायक हो सकता है।
नारियल पानी एसिडिटी की समस्या को कम करने में मददगार है। जिसके कारण आपके पेट में जलन की समस्या कम हो सकती है।
आंवले का जूस विटामिन-सी और एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। ऐसे में रोजाना इसके सेवन से पेट में जलन की समस्या को कम करने में मदद मिल सकती है।
अदरक और शहद का मिश्रण शरीर में एसिडिटी को कंट्रोल करने और पेट में जलन की समस्या दूर करने में मददगार है।
अगर आपको पेट में जलन से किसी तरह की समस्या होती है, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com