वास्तु शास्त्र में व्यक्ति के द्वारा दैनिक जीवन में किए गए कार्यों का सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव अवश्य पड़ता है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ गलतियां व्यक्ति को कंगाल बना सकती हैं।
आइए जानते हैं कि वास्तु के अनुसार व्यक्ति को किन गलतियों को करने से बचना चाहिए।
वास्तु शास्त्र के अनुसार बिस्तर पर बैठकर भोजन नहीं करना चाहिए, इससे मां लक्ष्मी रुष्ट हो जाती हैं।
वास्तु शास्त्र के अनुसार शाम के समय दही, दूध, नमक आदि का दान नहीं करना चाहिए, इससे आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है।
बाथरूम में कभी भी खाली बाल्टी नहीं रखना चाहिए, इससे मां लक्ष्मी नाराज होती हैं।
वास्तु शास्त्र के अनुसार किचन में कभी भी गंदे बर्तन नहीं रखने चाहिए, इससे मां अनपूर्णा नाराज हो जाती हैं।
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के बाहर या प्रवेश द्वार पर कभी भी डस्टबिन नहीं रखना चाहिए, इससे मां लक्ष्मी नाराज होती हैं।