आईपीएल में सुरेश रैना की 5 बड़ी पारियां


By Prakhar Pandey27, Feb 2024 04:36 PMnaidunia.com

आईपीएल में रन

आईपीएल में सुरेश रैना को मिस्टर आईपीएल के नाम से भी माना जाता है। आइए जानते है आईपीएल में सुरेश रैना की 5 बड़ी पारियों के बारे में।

कुल मैच

205 मैचों की 200 पारियों में 5 हजार 528 रन बना है। अपने करियर में सुरेश ने 205 पारियों में 32.52 की औसत से रन बनाते हैं। सुरेश का आईपीएल बेस्ट स्कोर 100 रन है।

छक्के और चौके

अपने टी20 करियर में रैना ने 1 शतक और 39 अर्धशतक लगाएं थे। रैना ने 506 चौके और 203 छक्के मारे थे। रैना आईपीएल में टी20 में स्ट्राइक रेट 136 के औसत से रन बनाते है।

100 रनों की पारी

रैना ने 2013 में किंग्स इलेवन पंजाब 53 गेंदों में 100 रनों की तूफानी पारी खेली थी। इस पारी में रैना ने 7 चौके और 6 छक्के मारे थे।

98 रनों की पारी

सुरेश रैना ने 2009 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 55 गेंदों में 98 रन की पारी खेली थी। इस पारी में रैना ने 5 गगनचुंबी छक्के मारे थे।

87 रनों की पारी

2014 में सुरेश रैना ने पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलते हुए 25 गेंदों में धुआंधार 87 रनों की पारी खेली थी। इस मैच में रैना ने 348 के स्ट्राइक रेट से रन बनाएं थे।

94 रनों की पारी

सुरेश रैना ने 2010 में रॉयल चैलेंजर्स बैंग्लुरू के खिलाफ 48 गेंदों में 94 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी। इस पारी में रैना ने 5 चौके और 6 छक्के लगाएं थे।

57 रनों की पारी

साल 2010 में चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच फाइनल खेला गया था। मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलते हुए 35 गेंदों में 57 रनों की पारी खेली थी।

अगर आईपीएल में सुरेश रैना की पारियों से जुड़ी यह स्टोरी आपको पसंद आई है तो ऐसी ही खेल से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

आईपीएल में सबसे ज्यादा बार नॉट आउट रहने वाले धुरंधर बल्लेबाज