ज्यादा अंगूर खाने के 5 नुकसान


By Arbaaj13, Feb 2025 01:32 PMnaidunia.com

खट्टे-मीठे स्वाद वाले अंगूर लोगों की जीभ का स्वाद बढ़ाते हैं, लेकिन ज्यादा मात्रा में खाने से सेहत भी बिगाड़ सकते हैं। आइए जानते हैं कि ज्यादा अंगूर खाने से कौन से 5 नुकसान हो सकते हैं।

बढ़ सकता है वजन

अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, लेकिन ज्यादा मात्रा में अंगूर का सेवन करते हैं, तो आपके शरीर का वजन बढ़ सकता है।

पेट में दर्द

ज्यादा अंगूर का सेवन करने से पेट में दर्द भी हो सकता है। दरअसल, इसमें सैलिसिलिक एसिड होता है, जो दर्द का कारण बन सकता है।

किडनी की समस्या

जिन लोगों को किडनी से जुड़ी समस्याएं है उन्हें अंगूर का कम से कम सेवन करना चाहिए। ज्यादा अंगूर खाने से समस्या बढ़ सकती है।

ट्रिगर हो सकती है एलर्जी

अंगूर मौजूद कुछ तत्वों के कारण एलर्जी ट्रिगर हो सकती है। ऐसी स्थिति में कुछ लोगों के स्किन लाल और सिर में दर्द होने लगता है।

दस्त का खतरा

ज्यादा मात्रा में अंगूर का सेवन करने से दस्त की समस्या पैदा हो सकती है, क्योंकि इसमें चीनी की मात्रा अधिक होती है।

एक दिन में कितने अंगूर खाएं?

अंगूर का सेवन सेहत के लिए अच्छा होता है, लेकिन सीमित मात्रा में खानी चाहिए। एक दिन में एक व्यक्ति आधी कटोरी अंगूर खा सकता है।

ज्यादा अंगूर खाने से परहेज करना चाहिए। हेल्थ की और खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

पालक से भी ज्यादा आयरन देती हैं ये 5 चीजें