यूरिक एसिड लाइफस्टाइल की एक समस्या है, जिसके कारण जोड़ों में दर्द और अकड़न होती है। लेकिन यह गलत खानपान के कारण होती है।
यूरिक एसिड के रोगियों को डेली डाइट में 5 सूखे मेवों को शामिल करना चाहिए। मेवे यूरिक एसिड के स्तर को बढ़ने नहीं देते है।
यूरिक एसिड हाई होने पर पिस्ता खाना चाहिए। पिस्ता शरीर में प्यूरीन की मात्रा को कम करने में मददगार होता है।
यूरिक एसिड के मरीज बादाम खा सकते है। बादाम खाने से यूरिक एसिड का स्तर बढ़ता नहीं है, क्योंकि विटामिन-ई पाया जाता है।
खजूर का सेवन भी यूरिक एसिड में फायदेमंद होता है। इसमें प्यूरीन की मात्रा कम होती है। इसके साथ ही, आयरन और मैग्नीशियम भी पाया जाता है।
यूरिक एसिड को कंट्रोल रखने के लिए काजू का भी सेवन किया जा सकता है। काजू में प्यूरीन की मात्रा अधिक नहीं होती है। इसलिए काजू खाया जा सकता है।
सूखी चेरी खाने से यूरिक एसिड को कम किया जा सकता है। चेरी में एंथोसायनिन पाया जाता है, जो यूरिक एसिड को कम करता है।
इन 5 सूखे मेवों को खाने से यूरिक एसिड का स्तर कम होता है। नियमित रूप से खाने से यूरिक एसिड बढ़ता नहीं है।