भोजन के साथ अचार का सेवन करने से भोजन के स्वाद को बढ़ाने में मदद मिलती है। इसलिए, आज हम हरी मिर्च के अचार को बनाने का आसान तरीका बताएंगे-
हरी मिर्च का अचार बनाने के लिए सौंफ, मेथी दाने, सरसों तेल, हल्दी, नींबू रस, सरसों और नमक को इक्ट्ठा करें।
हरी मिर्च का अचार बनाने के लिए 20-30 हरी मिर्च का धोकर अच्छे से सुखाएं और इसके बाद लंबाई में काटें।
अचार बनाने के लिए इन सभी सामग्रियों को अच्छे से भूनकर दरदरा पीस लें। इससे मिर्च का अचार बनाने के लिए मसाला तैयार हो जाएगा।
इसके बाद हल्दी,नमक और नींबू के रस को मिलाएं और भुने हुए मसालों को मिलाएं। इसके बाद हरी मिर्च में मसाला भरें।
मिर्च का अचार बनाने के बाद सरसों के तेल को गर्म कर ठंडा करें और मिर्च में डालें। इसके बाद कांच के जार में भरकर 2-3 दिन धूप में रखें।
अगर आपको बताई गई सामग्रियों से किसी प्रकार की समस्या है, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com