धन के देवता कुबेर को प्रसन्न करने के 5 अचूक उपाय


By Ram Janam Chauhan08, Feb 2025 12:00 PMnaidunia.com

भगवान कुबेर को हिंदू धर्म में धन, समृद्धि और वैभव का प्रतीक माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार, इनकी कृपा से धन संबंधी समस्याएं दूर हो सकती हैं।

शुक्रवार को पूजा करें

मान्यताओं के अनुसार, शुक्रवार के दिन भगवान कुबेर की पूजा करना शुभ माना जाता है, इससे आपके जीवन में चल रही धन संबंधी समस्याएं दूर हो सकती हैं।

उत्तर दिशा में कुबेर यंत्र रखें

अगर आप भगवान कुबेर को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो ऐसे में घर या दुकान के उत्तर दिशा में कुबेर यंत्र रखना शुभ फल दे सकता है।

कुबेर मंत्र का जाप करें

भगवान कुबेर को प्रसन्न करने के लिए रोजाना कुबेर मंत्र का 108 बार जाप करने से आपके जीवन समस्त समस्याओं का अंत हो सकता है।

गरीबों को दान करें

मान्यताओं के अनुसार, हर गुरुवार या शुक्रवार के दिन गरीबों और जरूरतमंदों में अन्न, वस्त्र और धन का दान करने से भगवान कुबेर की कृपा प्राप्त हो सकती है।

तिजोरी में कुबेर यंत्र रखें

अगर आप कर्ज की समस्या से परेशान हैं, तो तिजोरी के भीतर कुबेर यंत्र को रखने से इस समस्या से मुक्ति मिल सकती है। साथ ही, कुबेर देवता भी प्रसन्न होते हैं।

कुबेर देवता को अर्पित करें

ये चीजें भगवान कुबेर को प्रसन्न करने और कृपा प्राप्त करने के लिए केसर, चंदन और पीले फूल अर्पित करना शुभ माना जाता है।

इस लेख में दी गई सभी जानकारियां एक सामान्य जानकारी पर आधारित है। इनकी हम अपनी तरफ से कोई पुष्टि नहीं करते हैं।

धर्म से जुड़ी ऐसी खबरों और जानकारी के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

कपूर के साथ कितनी लौंग जलाने से धन लाभ होता है?