अगर आप बिना जिम गए सिक्स पैक एब्स बनाने चाहते हैं, तो घर पर कुछ एक्सरसाइज कर सकते हैं। जिसकी मदद से पेट की चर्बी को कम कर सिक्स पैक एब्स बनाने में मदद मिल सकती है।
अगर आप सिक्स पैक एब्स बनाना चाहते हैं, तो क्रंचेस कर सकते हैं। इस करने के लिए जमीन पर लेट जाएं, घुटनों को मोड़ें और हाथों को सिर के पीछे रखकर ऊपर ऊठने की कोशिश करें।
सिक्स पैक एब्स बनाने के लिए प्लैंक बहेद शक्तिशाली एक्सरसाइज माना जाता है। इसे करने के लिए शरीर को एक पोजीशन में 30 से 60 सेकेंड तक रखें।
अगर आप लोअर एब्स बनाने चाहते हैं, तो पीठ के बल लेटें और दोनों पैरों को एक साथ ऊपर ऊठाएं और नीचे लाएं। ऐसा करने से लोअर एब्स बनाने में मदद मिल सकती है।
साइड एब्स को बनाने के लिए बाइसाइकिल क्रंच का अभ्यास करना फायदेमंद हो सकता है। इसे करने के लिए दोनों पैर को मोड़ें और दूसरी कोहनी से मिलाने की कोशिश करें।
अगर आप शरीर में जमा फालतु चर्बी घटाना चाहते हैं, तो माउंटेन क्लाइंबर्स एक्सरसाइज करें। इसे करने केे लिए पुश-अप पोजीशन में आकर घुटनों को छाती के पास लाएं।
अगर आपको बताए गए किसी भी एक्सरसाइज को करने में परेशानी या समस्या का सामना करना पड़ रहा है, तो ऐसे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com