टीवी जगत की कुछ एक्ट्रेसेज अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं। इन्हीं एक्ट्रेसेज में से कुछ हसीनाएं तलाक को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं।
आज हम इस लेख में आपको टीवी की 5 ऐसी ही अभिनेत्रियों के बारे में बताएंगे, जो तलाक का दर्द झेल चुकी हैं।
टीवी जगत की मशहूर एक्ट्रेस रश्मि देसाई ने नंदीश संधू से शादी की थी। लेकिन यह रिश्ता 4 साल बाद खत्म हो गया।
रिद्धि डोगरा की शादी राकेश बपत से हुई थी। शादी के 7 साल बाद दोनों ने अलग होने का फैसला लिया था।
श्वेता तिवारी ने 2 बार शादी की लेकिन दोनों बार उन्हें तलाक का दर्द झेलना पड़ा। फिलहाल, श्वेता सिंगल हैं और अपने दोनों बच्चों के साथ रहती हैं।
टीवी जगत की खूबसूरत अदाकारा संजीदा शेख की शादी एक्टर आमिर अली के साथ हुई थी। शादी के 9 साल बाद दोनों ने अलग होने का फैसला लिया।
टीवी की दमदार एक्ट्रेसेज में से एक जेनिफर की शादी करण सिंह ग्रोवर के साथ हुई थी। यह करण की दूसरी शादी थी, लेकिन 4 साल बाद दोनों का तलाक हो गया।
तलाकशुदा हैं TV की ये मशहूर हसीनाएं। इसी तरह की मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ