हड्डियों के लिए कैल्शियम रामबाण माना जाता है। कैल्शियम हड्डियों को मजबूत करता है। कमजोर हड्डियों को मजबूत करने के लिए कैल्शियम से भरपूर चीजों को खाया जाता हैं।
आज हम आपको उन चीजों के बारे में बताएंगे, जिसे अगर खा लिया जाए तो शरीर से कैल्शियम को चूस सकता है।
अगर आप भूलकर भी इन चीजों को खाते है, तो जवानी के दिनों में ही आपको बुढ़ापे वाली समस्याओं से जूझना पड़ सकता है।
अगर आप अधिक मात्रा में कैफीन का सेवन करते है, तो जान लें कि कैफीन का सेवन हड्डियों से कैल्शियम को निकालता है।
शराब को पीना वैसे तो सेहत के लिए हानिकारक होता ही है, लेकिन हड्डियों के लिए दुश्मन माना जाता है। शराब पीने से शरीर में कैल्शियम की कमी होती है।
यदि आप खाने-पीने में ज्यादा नमक का सेवन करते है, तो इससे परहेज करें। नमक का अधिक सेवन हड्डियों से कैल्शियम को चूस सकता है।
हड्डियों में अगर कमजोरी महसूस होती हो, तो भूलकर भी डिब्बे में बंद चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। डिब्बे में बंद चीजों को खाने से हड्डियों में सूजन आ सकती है।
आजकल व्यक्ति कोल्ड ड्रिंक्स को काफी शौक से पीते है, लेकिन कोल्ड ड्रिंक्स पीना हड्डियों के लिए ठीक नहीं होता है। यह हड्डियों से सारे कैल्शियम को चूस सकता है।