डायबिटीज का काल हैं ये 5 चीजें, खाने पर कंट्रोल रहता है Sugar


By Arbaaj07, Dec 2024 02:31 PMnaidunia.com

डायबिटीज एक लाइलाज बीमारी है, जिसको जड़ से खत्म नहीं किया जा सकता है। शरीर में शुगर का लेवल बढ़ना बेहद ही खतरनाक माना जाता है।

5 चीजें खाएं

अगर आप डायबिटीज के रोगी है, तो डाइट में 5 चीजों को शामिल करना चाहिए। ये 5 चीजें डायबिटीज की समस्या में काल मानी जाती है।

अलसी के बीज का पानी

डायबिटीज के रोगियों के लिए अलसी के बीजों का पानी फायदेमंद होता है, क्योंकि इसमें उच्च फाइबर पाया जाता है। इसका पानी रोजाना सुबह खाली पेट पीना चाहिए।

आंवला खाएं

सेहत के लिए आंवला फायदेमंद माना जाता है। साथ ही, आंवले में एंटी-ऑक्सीडेंट भरपूर पाया जाता है, जिसके कारण डायबिटीज कंट्रोल में रहता है।

नीम का जूस पिएं

डायबिटीज के मरीजों को डाइट में नीम का जूस शामिल करना चाहिए। नीम का जूस शरीर की इंसुलिन के प्रति संवेदनशीलता को भी बढ़ाता है, जो डायबिटीज को कंट्रोल में रखता है।

लौकी खाएं

डायबिटीज के रोगियों को लौकी की सब्जी खानी चाहिए। लौकी की सब्जी में उच्च फाइबर पाया जाता है, जो शुगर लेवल को कंट्रोल रखता है।

पालक खाएं

पालक की सब्जी भी डायबिटीज की बीमारी में फायदेमंद होती है। इसका सेवन करने से भी शुगर का लेवल बढ़ता नहीं है।

हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

जिंक की कमी से बढ़ती हैं समस्याएं, खाएं रोजाना 4 फूड