खाएंगे ये 5 फूड्स, तो हो जाएंगी आर्टरी ब्लॉक


By Shivansh Shekhar21, Jan 2024 02:06 PMnaidunia.com

खराब लाइफस्टाइल

खराब लाइफस्टाइल के चलते कई सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ये समस्या आज कल के समय में काफी आम हो गया है।

धमनियां होती हैं जाम

धमनियां जब अवरुद्ध हो जाती हैं तो उस स्थिति में दीवारों में ब्लॉक हो जाता है। प्लाक बसा और बैड कोलेस्ट्रॉल से बनता है। इसके कारण रक्त प्रवाह कम हो जाता है।

ये होते हैं कारण

ज्यादा वजन, हाई ब्लड प्रेशर, हाई ब्लड शुगर और बैड कोलेस्ट्रॉल से भी धमनियां ब्लॉक होती हैं। ऐसे में हार्ट अटैक जैसी कई गंभीर बीमारियां होने लगती हैं।

खाद्य पदार्थ

इसी के साथ कई खाद्य पदार्थ भी धमनियों को ब्लॉक करने की काम करते हैं। खासकर जिन खाद्य पदार्थों में फैट और कोलेस्ट्रॉल अधिक होता है।

फास्ट फूड का सेवन

यदि आप लगातार फास्ट फूड का सेवन लगातार करते हैं तो यह आपके स्वास्थ्य के लिए काफी नुकसानदायक हो सकता है। इन चीजों में वसा, कोलेस्ट्रॉल आदि ज्यादा होता है।

रिफाइंड अनाज से दूरी

रिफाइंड अनाज जैसे मैदा आदि से बनी हुई चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। रिफाइंड अनाज से धमनियां ब्लॉक होने का डर होता है।

सैचुरेटेड फैट से बचें

सैचुरेटेड आपकी सेहत के लिए काफी ज्यादा खतरनाक हो सकते हैं। सैचुरेटेड फैट में मुख्य रूप से एनिमल फैट आता है जो सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है।

डिसक्लेमर

इस लेख में दी गई सभी जानकारियां एक सामान्य जानकारी पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं। डिसक्लेमर इस लेख में दी गई सभी जानकारियां एक सामान्य जानकारी पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

शिव जी का प्रिय पौधा शमी लगाते समय 5 बातों का रखें ध्यान