बच्चों के शरीर में इम्यूनिटी मजबूत रहना जरूरी है वरना बच्चा जल्दी-जल्दी बीमार पड़ सकता है। आइए जानते हैं कि इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए कौन से 5 फूड्स खिलाने चाहिए?
इम्यूनिटी मजबूत रहना सेहतमंद की एक पहचान होती है। दरअसल, इम्यूनिटी ठीक रहने से छोटी-मोटी बीमारियों से लड़ने में आसानी होती है। साथ, ही संक्रमण का खतरा भी कम होता है।
सर्दियों में शकरकंद खाना फायदेमंद होता है। साथ ही, इम्यूनिटी भी मजबूत होती है। दरअसल, इसमें विटामिन-ए पाया जाता है।
बच्चों के डाइट में पालक जरूर शामिल करें, क्योंकि पालक शरीर के लिए अच्छा माना जाता है। इसमें विटामिन-सी भरपूर पाया जाता है।
बच्चों की डाइट में ब्रोकली की सब्जी भी शामिल करनी चाहिए। दरअसल, ब्रोकली में एंटी-ऑक्सीडेंट और विटामिन-सी पाया जाता है।
हल्दी इम्यूनिटी के लिए काफी कारगर माना जाता है, क्योंकि इसमें कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। हल्दी पाउडर का सेवन दूध में मिलाकर बच्चों को पिलाएं।
इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए संतरा अच्छा माना जाता है। दरअसल, संतरे में विटामिन-सी की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो इम्यूनिटी को मजबूत करता है।
इन 5 चीजों से बच्चों की इम्यूनिटी मजबूत होती है। हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ