वास्तु शास्त्र में कुछ उपहार को विशेष रूप से सौभाग्य और समृद्धि के सूचक माने जाते हैं। आइए जानते हैं कि तोहफे में ये 5 चीजें मिलने पर जीवन में होती है खूब तरक्की-
हाथी समृद्धि, ज्ञान और साहस का प्रतीक होता है। हाथी का जोड़ा उपहार में मिलता है तो इसे शुभ संकेत माना जाता है। इससे जीवन में सकारात्मक बदलाव होते हैं।
चांदी से बनी वस्तु का उपहार में मिलना देवी लक्ष्मी का संकेत माना जाता है। इससे जीवन में धन लाभ होता है और आर्थिक स्थिति में सुधार होता है।
मिट्टी से बनी मूर्ति उपहार में मिलना सकारात्मक संकेत देता है। इससे रुका हुआ धन मिलने की संभावना बनती है और पैसों की तंगी दूर होती है।
उपहार में सात घोड़ों की तस्वीर मिलती है तो इसे सफलता और उन्नति का सूचक माना जाता है और यह जीवन में प्रगति और समृद्धि का प्रतीक होती है।
उपहार में श्री यंत्र मिलना शुभ माना जाता है। यह माता लक्ष्मी से जुड़ा होने के कारण जीवन में खुशहाली बनी रहती है और लक्ष्मी जी की कृपा प्राप्त होती है।
लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।
तोहफे में ये 5 चीजें मिलने पर जीवन में खूब तरक्की होती है। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM