अस्थमा एक सांस संबंधी बीमारी है, जो हमारी कुछ आदतों के कारण हो सकती है। इसलिए, आज हम आपको उन आदतों के बारे में विस्तार से बताएंगे-
अगर आप एक ऐसे वातावरण में रहते हैं, जहां प्रदूषण का स्तर काफी ज्यादा है, तो ऐसे में अस्थमा की बीमारी हो सकती है।
सिगरेट, तंबाकू और किसी भी प्रकार के धूम्रपान से फेफड़ों को बहुत नुकसान होता है, जो अस्थमा की बीमारी बना सकती है।
अगर आप एक्सरसाइज नहीं करते हैं, तो इससे आपका शरीर कमजोर हो सकता है। जिसका असर आपके फेफड़ों पर होता है और अस्थमा की समस्या हो सकती है।
अगर आपको ज्यादा ऑयली या जंक फूड्स खाने का शौक है, तो जल्द ही आप अस्थमा के शिकार हो सकते हैं।
अगर आपको धूल, पालतु जानवरों के बाल और फूलों के पराग से किसी तरह की एलर्जी है, तो यह अस्थमा के खतरे को बढ़ा सकते हैं।
अगर आपको भी इन आदतों के शिकार हैं, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com