महिलाओं की तरह पुरुषों में भी फर्टिलिटी कम होने की समस्या बढ़ते जा रही है। इसकी मुख्य वजह जाने अनजाने इन 5 आदतों को फॉलो करना हो सकता है।
कई पुरुष धूम्रपान करने को कूल समझते हैं, लेकिन इस आदत से फर्टिलिटी कम होने की समस्या हो सकती है।
जंक फूड्स और मैदे से बनी हुई बाहर की चीजें ज्यादा सेवन करने पर सेहत को नुकसान होने के साथ फर्टिलिटी पर भी बुरा प्रभाव होता है।
अगर आप लंबे समय से अल्कोहल का सेवन करते हैं, तो इससे आपकी प्रजनन क्षमता पर असर हो सकता है।
कई लोगों को रात के समय देर से सोने की आदत होती है। ऐसे में इससे दिमाग और प्रजनन क्षमता दोनों पर बुरा प्रभाव पड़ता है।
अगर आप लंबे समय तक बैठकर काम करते हैं, तो इससे पुरुषों में प्रजनन क्षमता प्रभावित हो सकती है।
अगर आप भी इन 5 आदतों के शिकार हैं, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com