योग करना शरीर के लिए फायदेमंद होता है और आमतौर पर शवासन को योग के अंतिम में किया जाता है, ताकि शरीर शांत और रिलैक्स हो सके-
आज के दौर में कई लोग अनिद्रा की समस्या से परेशान रहते हैं। ऐसे में शवासन करने से बेहतर नींद आने में मदद मिल सकती है।
अगर आप रोजाना शवासन करते हैं, तो इससे मानसिक तनाव को दूर करने में मदद मिल सकती है।
अगर आप योग करने के बाद शवासन करते हैं, तो इससे मांसपेशियों की थकान और दर्द को कम करने में सहायता मिलती है।
नियमित तौर पर शवासन करने से आपके नर्वस सिस्टम पर प्रभाव पड़ता है। जिससे ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है।
कई बार काम के दौरान हमारा ध्यान भटक जाता है। ऐसे में रोजाना शवासन करने से ध्यान की शक्ति बढ़ सकती है।
अगर आपको शरीर में किसी तरह की समस्या है, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com