सोंठ पाउडर को सूखा अदरक भी कहा जाता है, इसे कई समस्याओं से बचाव के लिए आयुर्वेद में इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में इसे अगर आप पानी में मिलाकर सेवन करते हैं, तो कई बदलाव दिखाई दे सकते हैं।
अगर आप जोड़ों के दर्द से परेशान हैं, तो ऐसे में सोंठ पाउडर को पानी में मिलाकर सेवन करते हैं, तो इससे राहत मिल सकती है।
सोंठ पाउडर को पानी में मिलाकर सेवन करने से पाचन शक्ति को मजबूत बनाने में मदद मिल सकती है। जिसके कारण कब्ज, गैस और अपच जैसी समस्याओं से राहत मिल सकती है।
रोजाना सोंठ पाउडर को पानी में मिलाकर पीने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, जो वजन कम करने में मददगार हो सकता है।
सोंठ पाउडर में एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं, जिसकी वजह से अगर आप इसे पानी में मिलाकर सेवन करते हैं, तो संक्रमण से बचाव हो सकता है।
अक्सर महिलाओं को पीरियड्स के दौरान तेज दर्द का सामना करना पड़ता है। ऐसे में इसे मिलाकर पीने से पेट दर्द से राहत मिल सकती है।
अगर आपको सोंठ के पानी से किसी तरह की समस्या या एलर्जी होती है, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com