सर्दियों में स्ट्रॉबेरी का सेवन करना सेहत को कई तरह के फायदे पहुंचा सकता है। इसके सेवन से शरीर को हेल्दी रखने में मदद मिल सकता है।
स्ट्रॉबेरी में कैलोरी कम और फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है। इसलिए, भूख कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स और विटामिन ई प्रचुर मात्रा में मौजूद होता है, जिसकी वजह से त्वचा को ग्लोइंग बनाने में मदद मिल सकती है।
इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स शरीर से जहरीले पदार्थों को बाहर निकालने और शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।
स्ट्रॉबेरी मैग्नीशियम और कैल्शियम जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इनकी वजह से शरीर के हड्डियों को मजबूत बनाने में मिल सकती है।
स्ट्रॉबेरी में ज्यादा फाइबर होने की वजह से पाचन को मजबूत बनाने में मदद मिलती है। जिसकी वजह से पेट संबंधी बीमारियों से छुटकारा मिलता है।
यह पोटैशियम और फाइबर में भरपूर होने के कारण ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है, जो दिल को स्वस्थ रखने में मदद करता है।
स्ट्रॉबेरी को सलाद, स्मूदी या कच्चा सेवन कर सकते हैं, लेकिन इसे रोजाना खाने से सेहत को ज्यादा लाभ मिल सकता है।
स्ट्रॉबेरी का सेवन से ये लाभ मिल सकते हैं।यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें naidunia.com