इमली सिर्फ स्वाद में खट्टी-मीठी ही नहीं बल्कि यह कई गुणों से भरपूर होती है। ऐसे में इमली इन 5 लोगों के लिए रामबाण है। इसके रोजाना सेवन से शरीर में कई बदलाव आ सकते हैं।
इमली के नियमित सेवन से शरीर में मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, जो शरीर में जमा चर्बी को कम करने में मददगार है।
इमली के नियमित सेवन से पोटैशियम और मैग्नीशियम की कमी पूरी हो सकती है, जो हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में सहायक है।
इसमें एंटी-डायबिटिक गुण पाए जाते हैं। जिसके कारण ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में सहायता मिल सकती है।
इमली में फाइबर मौजूद होता है, जो कब्ज, गैस, एसिडिटी और अपच की समस्या को कम करने में सहायक है।
इमली विटामिन सी, एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटी- बैक्टीरियल गुणों का खजाना है। ऐसे में इसे सेवन करने से रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ सकती है।
अगर आपको इमली से किसी तरह की समस्या या एलर्जी है, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com