आयुर्वेद में नीलगिरी का तेल कई समस्याओं को दूर करने में इस्तेमाल किया जाता है। साथ ही, इसकी तासीर ठंडी होने के कारण शरीर को कई तरीकों से लाभ पहुंचा सकता है।
अगर आपको सांस लेने में परेशानी या कफ जमने की समस्या है, तो ऐसे में नीलगिरी तेल को गर्म पानी में डालकर भाप ले सकते हैं।
तेज सिरदर्द और तनाव की समस्या को कम करने के लिए नीलगिरी तेल की कुछ बूंदों को सिर पर लगाकर मालिश करना फायदेमंद हो सकता है।
अगर आप नीलगिरी तेल को शरीर पर लगाते हैं, तो इससे मच्छरों और कीड़ों को दूर भगाने में सहायता मिल सकती है।
अगर एक्सरसाइज और काम करने के बाद जोड़ों में दर्द की शिकायत रहती है, तो ऐसे में नीलगिरी तेल से मालिश कर सकते हैं।
इस तेल में एंटी-बैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं, जो त्वचा संबंधी बीमारियों को दूर करने में कारगर साबित हो सकते हैं।
अगर आपको नीलगिरी तेल से किसी तरह की समस्या या एलर्जी है, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com