Laptop-Computer पर ज्यादा देर काम करने पर हो सकती हैं ये 5 परेशानियां


By Ram Janam Chauhan15, Jan 2025 03:14 PMnaidunia.com

अगर आप घंटों कंप्यूटर या लैपटॉप पर बैठकर काम करते हैं, तो इससे आपके शरीर पर कई नकारात्मक प्रभाव हो सकते हैं। आइए जानते हैं, इस बारे में विस्तार से

कलाई और हाथों में दर्द होना

लगातार कंप्यूटर या लैपटॉप पर टाइपिंग करते हैं, तो कलाई या हाथों में दर्द हो सकता है। इसलिए, हर घंटे 5-10 मिनट का ब्रेक जरूर लें।

आंखों पर बुरा असर होना

लंबे समय तक कंप्यूटर या लैपटॉप चलाने के कारण आंखों से जुड़ी समस्या हो सकती है जैसे कि धुंधला दिखना, जलन और सिरदर्द होना।

गर्दन और पेट में दर्द होना

अगर आप कंप्यूटर और लैपटॉप चलाते समय गलत तरीके से बैठे हैं, तो ऐसे में गर्दन और पीठ में दर्द होने की समस्या हो सकती है।

नींद ना आने की समस्या होना

लगातार कंप्यूटर या लैपटॉप चलाने के कारण नींद ना आने में समस्या हो सकती है, क्योंकि इसमें से निकलने वाली ब्लू लाइट नींद को प्रभावित कर सकती है।

मानसिक थकान महसूस होना

ज्यादा देर तक कंप्यूटर लैपटॉप चलाने के कारण मानसिक तनाव और थकान महसूस हो सकता है। इस समस्या से बचने के लिए काम के बीच में ब्रेक ले सकते हैं।

एक्सपर्ट से राय लें

अगर आपको इनमें से कोई भी समस्या महसूस होती है, तो ऐसे में एक बार डॉक्टर से जरूर सलाह लें।

इस लेख में दी गई सभी जानकारियां एक सामान्य जानकारी पर आधारित है। इनकी हम अपनी तरफ से कोई पुष्टि नहीं करते हैं।

लाइफस्टाइल से जुड़ी ऐसी खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

खाली पेट खाएं 1 सफेद कली, शुगर रहेगा कंट्रोल