मार्च का महीना आ गया है और अब थोड़ी सी गर्मी भी महसूस होने लगी है। गर्मियों के दिनों में शरीर को तंदुरुस्त रखने के लिए कुछ लोग कई तरह की ड्रिंक्स भी पीते हैं।
गर्मी में ज्यादा पसीना आता है, जिसकी वजह से शरीर में पानी की कमी होने का खतरा भी बढ़ जाता है। इस वजह से ही हेल्थ एक्सपर्ट्स गर्मियों में बॉडी को हाइड्रेट रखने की सलाह देते हैं।
शरीर को तंदुरुस्त रखने के लिए गर्मी के दिनों में हेल्दी ड्रिंक्स का सेवन करें। खास बात है कि जिन ड्रिंक की बात हम कर रहे हैं उन्हें आप घर पर ही बना सकते हैं।
बॉडी को ठंडा रखने के लिए गर्मी के दिनों में छाछ जरूर पिएं। मक्खन को मथकर बनाई गई छाछ पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने में भी मदद करती है।
ब्लड शुगर पेशेंट को भी नारियल पानी पीने की सलाह दी जाती है। स्वस्थ रहने के लिए गर्मियों में आपको नारियल पानी जरूर पीना चाहिए।
भुने चनों को पीसकर बनाया जाने वाला सत्तू का शरबत फाइबर और पोटैशियम से भरपूर होता है। इसका सेवन करना पाचन तंत्र को दुरुस्त बनता है।
गर्मियों में सबसे ज्यादा पीने वाली ड्रिंक्स में से एक बेल का शरबत भी है। बता दें कि यह डिहाइड्रेशन और पेट की समस्याओं से बचाव करने में मददगार है।
कच्चे आम से आम पन्ना ड्रिंक को बनाया जाता है। इसका सेवन करने से गर्मियों के दिनों में स्वास्थ्य को कई कमाल के फायदे मिलते हैं।
गर्मियों के दिनों में कुछ हेल्दी ड्रिंक्स आपको भी पीनी चाहिए। ऐसी ही अन्य लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ