बच्चों के दांतों में नहीं लगेंगे कीड़े, सिखाएं ये 5 आदतें


By Ram Janam Chauhan09, Jan 2025 04:54 PMnaidunia.com

अगर आप अपने बच्चों को इन पांच आदतों को सिखाते हैं, तो इससे दांतों में कीड़े और सड़न की समस्या को दूर रखने में मदद मिल सकती है।

दांतों की सफाई करें

अपने बच्चों को सीखाएं की ब्रश करने के दौरान इसे दांतों पर गोल-गोल घूमाकर साफ करें। जिससे दांतों में जमे बैक्टीरिया को निकालने में मदद मिलती है।

जीभ की सफाई करें

दातों को सुरक्षित रखने और मुंह से बदबू को दूर करने के लिए बच्चों को जीभ की सफाई करना जरुर सिखाएं।

हेल्दी फूड्स का सेवन कराएं

बच्चों को फास्ट फूड्स देने की बजाय कैल्शियम युक्त फूड्स जैसे दूध, पनीर और हरी सब्जियों का सेवन कराएं। इसे लंबे समय तक दांतों को सुरक्षित रखने में सहायता मिल सकती है।

रोजाना ब्रश कराएं

बच्चों को सुबह और शाम के समय ब्रश करने की आदत लगवानी चाहिए। इससे दांतों में जमा बैक्टीरिया और प्लाक को हटाने में मदद मिल सकती है।

मीठा खाने के बाद कुल्ला करें

अपने बच्चों को सिखाएं जब भी चॉकलेट, टॉफी, मिठाई या किसी मीठे चीज का सेवन करते हैं, तो इसके बाद कुल्ला जरूर करें।

डॉक्टर से संपर्क करें

अगर आपके बच्चे को दांतों से संबंधित किसी भी तरह की समस्या या परेशानी महसूस होती है, तो ऐसे में डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

तुरंत छोड़ें ऐसे लोगों का साथ, नहीं तो हमेशा रहेंगे परेशान