Kidney में जमा कचरा साफ कर सकते हैं ये 5 फूड्स


By Ram Janam Chauhan20, Feb 2025 03:11 PMnaidunia.com

किडनी का काम शरीर में खुन फिल्टर करने के अलावा विषैले पदार्थ और वेस्ट को बाहर निकालना है। ऐसे में इन 5 चीजों का सेवन करने किडनी को साफ करने में मदद मिल सकती है।

किडनी में गंदगी होने के लक्षण

अगर किसी भी व्यक्ति की किडनी ठीक से काम नहीं कर रही है, तो ऐसे में बार-बार पेशाब आने, आंखों के नीचे सूजन और पीठ में दर्द हो सकता है।

नींबू पानी किडनी साफ करे

किडनी को साफ करने के लिए नींबू पानी का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। इसे पीने से शरीर में जमा गंदगी बाहर निकल सकती है।

सेब किडनी साफ करे

सेब फाइबर और एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर फल है, जो किडनी को लंबे समय तक स्वस्थ बनाए रखने में मददगार है। साथ ही, इससे शरीर में एसिड की मात्रा संतुलित रहती है।

धनिया किडनी साफ करे

धनिया सेहत के लिए बेहद फायदेमंद मानी जाती है। ऐसे में रोजाना धनिया का सेवन करने पर शरीर में जमा कोडियम और गंदगी बाहर निकालने में मदद मिल सकती है।

अदरक किडनी साफ करे

अदरक में कई औषधीय और एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुण मौजूद होते हैं। जिसकी वजह से किडनी में जमा विशैले पदार्थों को बाहर निकालने में मदद मिल सकती है।

लौकी का जूस किडनी साफ करे

लौकी में अधिकांश मात्रा पानी की होती है। इसलिए, रोजाना लौकी के जूस का सेवन करने से किडनी में जमा गंदगी बाहर निकालने और स्किन ग्लोइंग बनाने में सहायता मिलती है।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

38 की कमर को 28 का बना देगा यह पानी, रोज पिएं