योग करने के बाद शरीर में थकान महसूस होने पर विटामिन सी से भरपूर इन ड्रिंक्स का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है।
योग करने के बाद शरीर में थकान और कमजोरी महसूस होती है। इसे दूर करने के लिए आंवले का जूस पीना बेहतरीन विकल्प हो सकता है।
योग करने के बाद दिनभर उर्जावान रहने के लि्ए पुदीने और नींबू का जूस पी सकते हैं। इसे बनाने के लिए 4-5 पुदीने की पत्तियां और नींबू के रस को मिलाएं।
योग करने के बाद तरोताजा महसूस करने के लिए संतरे के जूस का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है, क्योंकि यह विटामिन सी से भरपूर होता है।
शरीर को तंदुरुस्त रखने के लिए अनानास का जूस पी सकते हैं। इसे बनाने के लिए अनानास पीसें और इसमें अदरक का टुकड़ा मिला सकते हैं।
योग करने के बाद शरीर को स्वस्थ और फिट रखने के लिए नींबू पानी का सेवन कर सकते हैं। यह विटामिन सी से भरपूर होता है, जिससे त्वचा को निखारने में मदद मिलती है।
ये ड्रिंक्स शरीर को ऊर्जा देने के साथ त्वचा को चमकदार बनाने और मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में भी मदद करते हैं।
अगर आपको इनमें से किसी भी ड्रिंक्स से एलर्जी की समस्या है, तो ऐसे में इनका सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com