पेट खराब है? इन 5 घरेलू नुस्खों से मिलेगा आराम


By Lakshita Negi17, Dec 2024 12:30 PMnaidunia.com

पेट खराब

सर्दियों में अक्सर पेट में ठंड लगने के कारण पेट खराब हो जाता है। इसे रोकने में बहुत टाइम लगता है। इसके कई कारण हो सकते हैं जैसे खान-पान, मसाला या इन्फेक्शन। इससे राहत पाने के लिए आज हम आपको लिए कुछ घरेलू नुस्खे लेकर आएं हैं, जो असरदार साबित होंगे।

खराब पेट के लिए अदरक

अदरक पेट की समस्याओं का रामबाण इलाज है। इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल प्रॉपर्टीज पेट के इन्फेक्शन को दूर करता है। अदरक को हल्के गुनगुने पानी में मिलाकर पीने से पेट को आराम मिल सकता है।

पेट खराब के लिए दही

दही में प्रोबायोटिक प्रॉपर्टीज होती हैं, जो पेट से खराब बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद करते हैं। यह डाइजेस्टिव सिस्टम को सही करता है और शरीर को ठंडक देता है।

पेट खराब के लिए जीरे का पानी

जीरा पानी पेट के लिए एक नेचुरल रेमेडी है। इसको पानी के साथ पीने से पेट का दर्द, गैस और पाचन की दिक्कत से आराम मिलता है। एक गिलास गुनगुने पानी में जीरा मिलाकर उसे उबाल कर पीने से पेट हल्का महसूस करेगा।

पेट खराब के लिए केला

अगर आपका पेट खराब है, तो केला खाना आपके लिए फायदेमंद होगा। इसमें पोटेशियम मौजूद होता है, जो शरीर का इलेक्ट्रोलाइट्स को बैलेंस करता है। केला खाने से दस्त में तुरंत आराम मिल सकता है।

पेट खराब में सौंफ खाने के फायदे

सौंफ पेट को शांत करने में मदद करता है। सौंफ को पानी में भिगोकर या साबुत चबा कर खा सकते हैं। इसे खाने से पेट की जलन और गैस की दिक्कत दूर होती है।

पेट खराब से कैसे बचें?

इन घरेलू नुस्खों के इस्तेमाल से आप भी अपने खराब पेट को आराम दिला सकते हैं। यह आपको आराम देंगे, इसके अलावा अपने खान-पान का ख्याल रखें, ज्यादा चीखा या बासी खाना खाने से बचें।

अपनी तबीयत का ख्याल रखें हल्का खाना खाएं, खूब पानी पिएं और पेट को स्वस्थ रखें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए naidunia.com पर क्लिक करें।

हींग और घी का लेप लगाने से क्या होता है?