सर्दियों के मौसम में लिप बाम लगाने के बावजूद आपके होंठ फट रहे हैं, तो इन 5 घरेलू उपायों को अपनाने से लाभ मिल सकता है।
हफ्ते में 2-3 बार चीनी और शहद को मिलाकर स्क्रब तैयार करें, फिर इसे होठों पर लगाएं। ऐसा करने से डेड स्किन सेल्स को निकालने में मदद मिल सकती है।
सोने से पहले होठों पर देसी घी लगाने से इसे मुलायम और मॉइश्चराइज करने में मदद मिल सकती है।
सर्दियों में फटे होठों को मॉइश्चराइज करने के लिए नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए दिन में 2-3 बार नारियल तेल को होठों पर लगाना फायदेमंद हो सकता है।
फटे होठों की समस्या से छुटकारा पाने के लिए एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करना फायदेमंद साबित हो सकता है। साथ ही, इससे फटे होठों को हील करने में मदद मिल सकती है।
अक्सर सर्दियों में पानी की कमी के कारण होंठ फटने की समस्या हो सकती है। ऐसे में दिन में 2-3 लीटर पानी पीने से इस समस्या से छुटकारा मिल सकता है।
डाइट में विटामिन बी, सी और डी से भरपूर आहारों को शामिल करें। ऐसा करने से फटे होठों को मुलायम बनाने और पोषण देने में मदद मिल सकती है।
सर्दियों के मौसम में होठों को ठंडी हवाओं के कारण काफी नुकसान होता है। इसलिए, हमेशा घर से बाहर निकलते समय स्कार्फ और मास्क लगाकर निकलें।
इन उपायों को करने से फटे होंठ से छुटकारा मिल सकता है। यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com