अगर आपकी हड्डियां उम्र से पहले ही कमजोर हो रही हैं, तो चलने-फिरने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। हड्डियां इंसान के पूरे शरीर में होती है।
हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए रोजाना 5 आदतों को अपनाना चाहिए, ताकि हड्डियां लंबे समय तक मजबूत बनी रहें।
हड्डियों को मजबूत रखने के लिए रोजाना 10-15 मिनट तक व्यायाम करना चाहिए। व्यायाम करने से मांसपेशियों का दर्द भी कम होता है।
मजबूत हड्डियों के लिए रोजाना बादाम का सेवन करें। रोजाना 6-8 भीगे बादामों का सेवन करने से हड्डियां को भरपूर कैल्शियम मिलती है।
अगर आप एक ही जगह पर ज्यादा समय तक बैठे रहते हैं, तो हड्डियां कमजोर हो सकती है। इसलिए, लंबे समय तक न बैठे।
हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए रोजाना डाइट में ऐसी चीजों को शामिल करना चाहिए, जिसमें विटामिन-डी की अच्छी मात्रा पाई जाती हो।
हड्डियों की मजबूती के लिए केवल खानपान ही नहीं बल्कि धूप भी जरूरी होती है। रोजाना सुबह के समय की धूप सेंके।