पीरियड्स के दौरान होने वाला दर्द काफी असहनीय होता है। इस दौरान महिलाओं को डाइट का खास ध्यान रखना चाहिए।
पीरियड्स के दौरान मैग्नीशियम फूड्स का सेवन फायदेमंद होता है। दरअसल, मैग्नीशियम दर्द और ऐंठन से राहत दिलाता है।
पीरियड्स के दर्द को कम करने के लिए केला खाना चाहिए। केले में मैग्नीशियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो दर्द को कम कर सकती है।
पीरियड्स के दर्द और ऐंठन से आराम पाने के लिए खजूर का भी सेवन करना चाहिए। खजूर में मैग्नीशियम की भरपूर मात्रा होती है।
बादाम में मैग्नीशियम की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। इसका सेवन पीरियड्स के दर्द को कम करने से मददगार साबित हो सकता है।
पीरियड्स के दर्द को कम करने में डार्क चॉकलेट भी फायदेमंद होता है। दरअसल, इसमें मैग्नीशियम की अच्छी मात्रा होती है।
पीरियड्स के दौरान डाइट में कद्दू के बीजों को भी शामिल किया जा सकता है। इसमें भी प्रचुर मैग्नीशियम पाया जाता है।