रोजाना पूजा में करें 5 विशेष मंत्रों का जाप, बनेंगे सभी बिगड़े कम


By Sahil21, Oct 2024 05:32 PMnaidunia.com

पूजा में करें मंत्रों का जाप

हिंदू धर्म में मंत्रों को शक्तिशाली माना जाता है। पूजा के दौरान देवी-देवताओं के मंत्रों का जाप करने से घर में सुख-शांति का वास रहता है।

देवी-देवताओं का मिलेगा आशीर्वाद

सुबह या शाम के समय दीपक जलाने के बाद मंत्रों का जाप करें। शास्त्रों में बताया गया है कि ऐसा करने से देवी-देवाओं का आशीर्वाद मिलता है।

हनुमान जी का मंत्र

बजरंगबली के मंत्र ‘ॐ हं हनुमते नमः’ का जाप रोजाना करें। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक, इस मंत्र का जाप करने वालों को संकटों से छुटकारा मिलता है।

मां दुर्गा का मंत्र

मां दुर्गा के शक्तिशाली मंत्र ‘ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे’ का आरती के दौरान जाप करना शुरू कर दें। इससे जीवन के संकट कम हो जाएंगे।

मां लक्ष्मी का मंत्र

धन संबंधी समस्याओं का सामना कर रहे हैं तो रोजाना मां लक्ष्मी के मंत्र ‘ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नमः’ का जाप करें।

महामृत्युंजय मंत्र

जीवन के कष्टों से छुटकारा पाना चाहते हैं तो पूजा के समय ‘ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्, उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्’ का जाप करें।

गायत्री मंत्र

जीवन में सुख-शांति बरकरार रखने के लिए ‘ॐ भूर्भुवः स्वः, तत्सवितुर्वरेण्यं, भर्गो देवस्य धीमहि, धियो यो नः प्रचोदयात्’ का नियमत तौर पर जाप करें।

डिस्क्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसके जरिए हमारी तरफ से किसी तरह का कोई दावा नहीं किया जा रहा है।

यहां हमने जाना कि रोजाना पूजा के दौरान किन मंत्रों का जाप करना चाहिए। इस तरह की अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ Image Source: Canva

कौन सा ज्योतिर्लिंग विवाह में आने वाली बाधाओं को दूर करता है?